Home क्राइम शिलाई में चिट्टा/हैरोईन के साथ 03 युवक गिरफ्तार, NH-707 पर पुलिस का Big Action

शिलाई में चिट्टा/हैरोईन के साथ 03 युवक गिरफ्तार, NH-707 पर पुलिस का Big Action

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने NH-707 पर धकोली के समीप एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका, जिस पर तीन युवक सवार थे।

पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल चालक ने संदिग्ध अवस्था में एक गेंदनुमा कागज सड़क किनारे नाली की ओर फेंक दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त कागज को कब्जे में लेकर जब उसकी जांच की तो उसमें चिट्टा/हैरोईन बरामद हुआ। बरामद किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 1.35 ग्राम पाया गया।

🔴 Also Read

👉 कैंपस इंटरव्यू: बेरोजगार युवाओं के लिए Big Opportunity, सिरमौर में 160 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बहरहाल, इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा/हैरोईन की सप्लाई कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उक्त मामले की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.