रोजगार कार्यालय नाहन व उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू, 160 पदों पर भर्ती
नाहन (सिरमौर), 02 फरवरी। जिला रोजगार कार्यालय नाहन एवं उप रोजगार कार्यालयों के माध्यम से युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 160 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज सूर्या टेक्सटेक, रामपुर जटांन, कालाअंब, जिला सिरमौर में हेल्पर के 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 05 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे रोजगार कार्यालय नाहन में किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं या आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 12,750 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
🔴 ये भी पढ़ें
👉 हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जानकारी और सेवाओं के लिए
इसके अतिरिक्त, मैसर्ज ओरो टेक्सटाइल, बद्दी (जिला सोलन) द्वारा ट्रेनी/अप्रेंटिस के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 06 फरवरी 2026 को उप रोजगार कार्यालय संगडाह तथा 07 फरवरी 2026 को उप रोजगार कार्यालय सराहां में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं व 12वीं रखी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज—शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो—साथ लाकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 98140 01517, 78074 82101, 88947 80442, 83519 60756 पर संपर्क कर सकते हैं।
