पांवटा साहिब में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने 8.54 ग्राम हैरोइन के साथ आरोपी किया गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पांवटा साहिब में तैनात जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एक व्यक्ति को 8.54 ग्राम स्मैक/हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने निर्माणाधीन भूपपुर पुल के पास पांवटा साहिब की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक नंबर HR71C-8262 पर सवार ताहिर पुत्र अक्तर अली, निवासी फतेहपुर, डाकघर फैजाबाद, तहसील सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से कुल 8.54 ग्राम स्मैक/हैरोइन बरामद की गई।
🔴 ये भी पढ़ें
स्पेशल डिटेक्शन टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों का खुलासा किया जा सके। जिला सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
