Home क्राइम पांवटा साहिब में 1396 नशीले कैप्सूल बरामद, माजरा में पकड़ी अवैध शराब | Big Action

पांवटा साहिब में 1396 नशीले कैप्सूल बरामद, माजरा में पकड़ी अवैध शराब | Big Action

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला सिरमौर में मादक पदार्थ और आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में मादक पदार्थ मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बातामंडी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस ने फिरोज आलम निवासी गांव करोंदी, डाकघर मुसैल, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 1396 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 22-61-85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है।

🔴 Also Read

👉 एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल, एक सैंपल से 22 बीमारियों की जांच | Big Initiative

👉 हिमाचल प्रदेश योजना विभाग की कार्यप्रणाली एवं योजनाएं

उधर, पुलिस थाना माजरा की टीम ने भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दलीप सिंह निवासी गांव रामपुर माजरी, डाकघर धौलाकुआँ, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। गश्त के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर नाजायज शराब बरामद की।

इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जिला सिरमौर अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.