Home क्राइम जेएनवी पेखूबेला Ragging Case: 10वीं के छात्र से रैगिंग और मारपीट, शिक्षक पर भी FIR

जेएनवी पेखूबेला Ragging Case: 10वीं के छात्र से रैगिंग और मारपीट, शिक्षक पर भी FIR

by Dainik Janvarta
0 comment

जेएनवी पेखूबेला में दसवीं के छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का आरोप, शिक्षक की भूमिका पर भी सवाल

ऊना। (जवाहर नवोदय विद्यालय) जेएनवी पेखूबेला में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं के एक छात्र के साथ रैगिंग और शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण में कुछ वरिष्ठ छात्रों के साथ-साथ एक शिक्षक पर भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित छात्र के अनुसार, जेएनवी पेखूबेला में 23 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में एक अध्यापक ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि शिक्षक ने उसके बाल खींचे और थप्पड़ मारे। इसके बाद उसे डराकर उन छात्रों के नाम लिखवाए गए, जो उस दिन सदन में जन्मदिन मना रहे थे। नाम बताने पर छात्र को उन्हीं विद्यार्थियों को बुलाकर लाने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद शिक्षक ने उन छात्रों को भी थप्पड़ मारे।

छात्र का कहना है कि शिक्षक के वहां से चले जाने के बाद वरिष्ठ छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की। उसे थप्पड़ मारे गए और जबरन पुश-अप्स करवाए गए। इस घटना के बाद वह लंबे समय तक मानसिक तनाव में रहा, जिससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई। छात्र ने आरोप लगाया कि उसने स्कूल प्रशासन, काउंसलर और अन्य जिम्मेदारों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कहीं से भी उसे सहयोग नहीं मिला।

🔴 ये भी पढ़ें

👉 सरकार गांव के द्वार: बनेठी में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता, 92 जनसमस्याओं का मौके पर समाधान | Big Decision

👉 नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, योजनाओं और अन्य गतिविधियां!!

काफी समय बाद हिम्मत जुटाकर छात्र ने पूरी घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद 15 जनवरी को अभिभावक द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः निराश होकर परिवार ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

इस मामले पर जेएनवी पेखूबेला के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि छात्र के अभिभावक से फोन पर बातचीत हो चुकी है और शुक्रवार को सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि छात्र की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रैगिंग और मारपीट जैसे संवेदनशील आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

यह मामला एक बार फिर आवासीय विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा, रैगिंग रोकने की व्यवस्था और संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.