Home राज्यहिमाचल प्रदेश सरकार गांव के द्वार: बनेठी में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता, 92 जनसमस्याओं का मौके पर समाधान | Big Decision

सरकार गांव के द्वार: बनेठी में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता, 92 जनसमस्याओं का मौके पर समाधान | Big Decision

by Dainik Janvarta
0 comment

उद्योग मंत्री की अगुवाई में बनेठी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, 92 जनसमस्याओं पर हुआ त्वरित समाधान

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेठी में आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के बीच पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निपटान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद विकास कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के तहत 11 सड़कों के लिए 90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि नेरी पुल–यशवंत नगर–ओच्छघाट सड़क के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्रीय आवागमन और किसानों को मंडियों तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।

🔴 ये भी पढ़ें

👉 चंबा: 2 फीट बर्फ में 6 कि.मी. पैदल चलकर बुजुर्ग को पीठ पर उठाया, इंसानियत की मिसाल बने ग्रामीण | Amazing Social Work

👉 वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों, वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, ई-सेवाओं, और राज्य वन स्थिति रिपोर्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए

उन्होंने आगे कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जिला सिरमौर में लो वोल्टेज समस्या के समाधान के लिए आरडीएसएस योजना के तहत 959 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में स्थायी सुधार होगा।

इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और त्वरित लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत एफआरए मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से भूमि गिफ्ट डीड देने का आह्वान किया।

विधायक ने बताया कि बनेठी के समीप सरांहा जोहड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा गौंत गांव के लिए पेयजल योजना, बनेठी–कांगर–घूंड–डगजार सड़क निर्माण और आवश्यकतानुसार हैंडपंप स्थापित करने की भी घोषणा की गई।

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान कुल 92 जनसमस्याएं और विकास संबंधी मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इसके साथ ही 6 इंतकाल, 2 रजिस्ट्रियां, 51 प्रमाण पत्र और 14 एचआरटीसी उपदान कार्ड बनाए गए।

कार्यक्रम में लगाए गए आधार शिविर में 25 आधार कार्ड अपडेट या जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगों की जांच की गई, मुफ्त दवाएं वितरित की गईं और 43 लोगों के एक्स-रे भी किए गए।

कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.