Himachal Bus Accident: नम्होल के पास निजी बस खाई में गिरी, चार लोग घायल
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश):
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बार फिर हिमाचल सड़क हादसा सामने आया है। नम्होल के समीप देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस Bus Accident में बस चालक, परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना रात करीब 3:45 बजे 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और बस को सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ पाया। दुर्घटना के समय बस में चालक, कंडक्टर और तीन सवारियां मौजूद थीं।
हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है। इलाज के बाद यात्री नितिन ठाकुर को छोड़कर अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
🔴 ये भी पढ़ें
👉 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं, नीतियों और सेवाओं के बारे में जानकारी यहां उपलब्ध है!
पुलिस को दिए बयान में घायल ऋषि पुत्र उधो राम, निवासी हमीरपुर, ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने इस आधार पर बस चालक महेंद्र सिंह, निवासी रजौल (कांगड़ा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हिमाचल सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे में घायल लोगों की सूची
नितिन ठाकुर (18), पुत्र रतन चंद, निवासी मंडी
ऋषि (30), पुत्र उधो राम, निवासी हमीरपुर
महेंद्र सिंह (58), पुत्र सालो राम, निवासी शाहपुर – बस चालक
संजीवन सिंह (52), पुत्र राय सिंह, निवासी नगरोटा – बस परिचालक
Bus Accident: कुल्लू में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरने से बची पर्यटक बस
उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर छन्नीखोड़ के पास पर्यटकों से भरी एक निजी बस अचानक नियंत्रण खो बैठी। गनीमत यह रही कि बस सड़क के किनारे रुक गई और नीचे बह रही पार्वती नदी में गिरने से बच गई।
इस Bus Accident में किसी भी पर्यटक को चोट नहीं आई, लेकिन मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कों पर जमी बर्फ, पाले और खराब सड़क स्थिति के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि खराब मौसम और फिसलन के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि इस तरह के सड़क हादसों से बचा जा सके।
