Home हादसा सिरमौर में सड़क हादसों का कहर: 3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की Tragic Death, 05 लोग घायल

सिरमौर में सड़क हादसों का कहर: 3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की Tragic Death, 05 लोग घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला सिरमौर में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, एक की मौत, पांच घायल

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी मामलों में तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाना हादसों का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित थानों में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला पुलिस थाना संगड़ाह क्षेत्र का है, जहां हरिपुरधार से लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिर गई। इस हादसे में जगपाल सिंह निवासी कालका (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के साथी जगपाल सिंह निवासी मोहाली (पंजाब) के बयान के अनुसार, कार चालक द्वारा वाहन को लापरवाही से चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस संबंध में धारा 281, 125A व 106 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

🔴 Also Read

👉 कालाअंब में जीईएम पोर्टल व व्यवसाय योजना पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित, 36 उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

👉 पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!

दूसरा हादसा पुलिस थाना रेणुका जी क्षेत्र में हुआ, जहां नाहन से घर लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार और उसके पिता को तेज रफ्तार टिपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। जांच में पाया गया कि टिपर चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाया। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ धारा 281 व 125(a) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

तीसरा मामला पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र का है, जहां पांवटा साहिब में एक मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। जांच के दौरान सामने आया कि मोटरसाइकिल गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही थी, वहीं सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े एक कैंटर चालक ने बिना देखे अचानक खिड़की खोल दी, जिससे मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे के लिए दोनों वाहन चालकों की लापरवाही जिम्मेदार पाई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 281 व 125(a) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जिले में सड़क हादसों के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तारी, गलत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रही हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

पुलिस द्वारा सभी मामलों की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.