Home योजनाएं कालाअंब में जीईएम पोर्टल व व्यवसाय योजना पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित, 36 उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

कालाअंब में जीईएम पोर्टल व व्यवसाय योजना पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित, 36 उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में जीईएम पोर्टल व व्यवसाय योजना पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल तथा व्यवसाय योजना एवं वित्तीय प्रबंधन विषय पर एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े लगभग 36 प्रतिभागियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत जीईएम पोर्टल के विस्तृत परिचय से हुई, जिसमें सरकारी खरीद प्रक्रिया में इसकी भूमिका, पंजीकरण प्रक्रिया और इससे मिलने वाले व्यावसायिक अवसरों पर प्रकाश डाला गया।

🔴 ये भी पढ़ें

👉 हिमाचल प्रदेश मौसम: बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत

👉 हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा सेवा से जुड़े मामले, योजनाएं और अन्य विवरण!!

इसके बाद व्यवसाय योजना एवं वित्तीय प्रबंधन पर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें रणनीतिक व्यवसाय योजना तैयार करने, संसाधनों के कुशल उपयोग और वित्तीय प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि सही वित्तीय योजना से व्यवसाय को किस प्रकार स्थिर और लाभकारी बनाया जा सकता है।

डीआईसी नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने बताया कि आज के डिजिटल युग में जीईएम पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म व्यवसाय विस्तार के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने स्थानीय उद्योगों और उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनीष माजटा भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इसके अतिरिक्त रैंप (RAMP) परियोजना के संसाधन व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य उद्योगपतियों को जीईएम पोर्टल के प्रभावी उपयोग और सुदृढ़ व्यवसायिक एवं वित्तीय प्रबंधन कौशल से सशक्त बनाना रहा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.