पांवटा साहिब में 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना पुरुवाला, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत चिट्टा/स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर की SIU टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबर खास से मिली सूचना के आधार पर सतौन क्षेत्र में एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान आरोपी दिनेश कुमार पुत्र श्री खजान सिंह, निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर (हि.प्र.) की गाड़ी नंबर HP17J-0667 की तलाशी ली गई।
🔴 Also Read
👉 हिमाचल प्रदेश मौसम: बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत
👉 केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं अन्य योजनाएं
तलाशी के दौरान गाड़ी से एक कैरी बैग बरामद हुआ। जब कैरी बैग की जांच की गई तो उसके अंदर जिप्पर लगे पाऊच में चूर्ण व डली के रूप में कुल 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ धारा 21 व 25 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी से जुड़े इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
