Home क्राइम वन विभाग का वन माफिया के खिलाफ Big Action | 12 खैर के पेड़ काटने पर हुई कार्रवाई, पुलिस में मामला दर्ज

वन विभाग का वन माफिया के खिलाफ Big Action | 12 खैर के पेड़ काटने पर हुई कार्रवाई, पुलिस में मामला दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब के समीप सकेती में वन माफिया के खिलाफ विभाग की कार्रवाई

खैर के 12 पेड़ हरे काटे जाने पर विभाग ने लकड़ी जब्त कर पुलिस में दर्ज कराया मामला

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब क्षेत्र में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की अवैध लकड़ी जब्त की है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात वन विभाग को सूचना मिली थी कि वन माफिया हरियाणा से आकर सकेती क्षेत्र के जंगलों में अवैध कटान में संलिप्त है।

सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार तड़के लगभग चार बजे सकेती गांव के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान लकड़ी से भरे एक टेम्पो और मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आबिद पुत्र मंजूरा निवासी पलहोड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सकेती क्षेत्र की निजी भूमि, जिसकी श्रेणी जंगल झाड़ी दर्ज है, वहां से 12 हरे खैर के पेड़ों का अवैध कटान किया गया। इन पेड़ों की अनुमानित कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

🔴 ये भी पढ़ें

👉 Today Horoscope 28 January 2026: जानें मेष से मीन तक के राशिफल में किसको मिलेगी बड़ी सफलता

👉 किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं और कृषि से जुड़ी जानकारी

वन विभाग के अनुसार इस पूरे प्रकरण में कुल छह लोग शामिल थे। गिरोह का सरगना पलहोड़ी गांव का उस्मान बताया गया है, जबकि टेम्पो चालक शहजाद हरियाणा के नगली गांव का निवासी है। विभाग का कहना है कि वन माफिया लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय है और पहले भी इसी भूमि से अवैध कटान की शिकायत सामने आ चुकी है।

इस अभियान में बीओ इंतजार अली, राजेश, वन रक्षक गौरव मोहन (नाहन रेंज), त्रिलोकपुर रेंज से नायब सिंह, सुनील कुमार, बलजीत, केवल कृष्ण सहित वन मित्रों ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर डीएफओ (प्रोविजन) ने भी पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना कालाअंब में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि वन विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और वन माफिया के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.