Home शिक्षा HPBOSE डीएलएड परीक्षा परिणाम घोषित, 95% रहा पास प्रतिशत | High Success Rate Result

HPBOSE डीएलएड परीक्षा परिणाम घोषित, 95% रहा पास प्रतिशत | High Success Rate Result

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा परिणाम किया जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रथम और द्वितीय वर्ष की डीएलएड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं अक्तूबर और नवंबर 2025 के दौरान री-अपीयर व पूर्ण विषयों के लिए आयोजित की गई थीं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएलएड परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां परीक्षार्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 1,641 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 1,561 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस वर्ग में 38 छात्रों को री-अपीयर और 42 छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। द्वितीय वर्ष का कुल परीक्षा परिणाम 95.30 प्रतिशत रहा है।

🔴 Also Read

कालाअंब में बैंकों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप, उद्योग और आम जनता प्रभावित | Big Effect on Business

उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी और अन्य संसाधनों का पूर्ण विवरण!

वहीं डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 2,154 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 1,805 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 282 परीक्षार्थियों को री-अपीयर दी गई है। इसके अलावा 67 छात्र असफल रहे हैं। प्रथम वर्ष का कुल पास प्रतिशत 84.11 दर्ज किया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 जनवरी से 12 फरवरी तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1,000 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनके संबंधित विषय में न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक हों। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.