Home हादसा Himachal Bus Accident: जयसिंहपुर के शिवनगर में पलटी निजी स्कूल बस, 18 छात्र घायल

Himachal Bus Accident: जयसिंहपुर के शिवनगर में पलटी निजी स्कूल बस, 18 छात्र घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

जयसिंहपुर के शिवनगर में निजी स्कूल बस हादसा, 18 छात्र घायल

कांगड़ा। जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शिवनगर के पास एक निजी स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार 18 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निजी स्कूली बस पहाड़ा गांव स्थित एक स्कूल से संबंधित थी। दुर्घटना में घायल सभी छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। इनमें से आठ छात्रों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पालमपुर रेफर किया गया है।

🔴 ये भी पढ़ें

👉 त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में अष्टमी पर 9,500 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन | Huge crowd

👉 हिमाचल शहरी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस की फिटनेस, चालक की लापरवाही व अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.