Home आस्था त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में अष्टमी पर 9,500 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन | Huge crowd of devotees

त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में अष्टमी पर 9,500 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन | Huge crowd of devotees

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में अष्टमी पर 9,500 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में माघ मास शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रों की अष्टमी तिथि सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर करीब 9 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के दरबार में शीश नवाया।

अवकाश का दिन होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे दिन मंदिर प्रांगण माता के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

🔴 ये भी पढ़ें :

👉 त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता बाला सुंदरी के दर्शन

👉 पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!

पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, जींद, नरवाना, कैथल, पिहोवा, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय लोगों की भी भारी भागीदारी रही।

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास समिति के प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि गुप्त नवरात्रों का शास्त्रों में विशेष महत्व है, इसी कारण इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा भंडारे, साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं।

बहरहाल, दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.