Home राज्यहिमाचल प्रदेश त्रिलोकपुर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, एनसीसी-एनएसएस की परेड बनी Big Attraction

त्रिलोकपुर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, एनसीसी-एनएसएस की परेड बनी Big Attraction

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम, बांटी गई मिठाइयाँ

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज ने विशेष रूप से शिरकत की और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों में मिठाइयां वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा संविधान और राष्ट्रीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर गणतंत्र दिवस के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

🔴 Also Read :

👉 नाहन चौगान गणतंत्र दिवस समारोह2026: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया ध्वज, ली परेड की Big सलामी

👉 सिरमौर – हिमाचल प्रदेश की प्रमुख खबरों के updates के लिए हमारा व्हाट्सअप न्यूज़ ग्रुप जॉइन करें ✅ Click here

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.