नाहन में अवैध शराब तस्करी का मामला, थाना सदर नाहन की टीम ने 24 बोतल देसी शराब की बरामद
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
पुलिस टीम ने थाना सदर नाहन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक सिल्वर रंग की Alto कार (नंबर HR36R-2773) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 24 बोतलें देसी शराब बरामद हुईं। आरोपी की पहचान विनोद कल्याण पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है।
🔴 Also Read :
👉 बैंकिंग और बीमा से संबंधित सेवाओं की जानकारी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास शराब के परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही वाहन और शराब को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में थाना सदर नाहन में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की सप्लाई कहां से और कहां तक की जानी थी। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
