
त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में सप्तमी पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में माघ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार को श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे दिन मंदिर प्रांगण माता बाला सुंदरी के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए त्रिलोकपुर पहुंचे।
🔴 Also Read :
👉 कालाअंब एनएच 07-एक्साइज कॉलोनी मार्ग पर कूड़े का अंबार, दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान
👉 हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा सेवा से जुड़े मामले, योजनाएं और अन्य विवरण!!
👉 Today Horoscope in Hindi | आज के राशिफल में जानें 12 राशियों में किसको मिलेगी Big Success
मंदिर न्यास समिति के प्रभारी विजय पाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भंडारे, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
