Home समस्या कालाअंब एनएच 07-एक्साइज कॉलोनी मार्ग पर कूड़े का अंबार, दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान | Massive garbage dump

कालाअंब एनएच 07-एक्साइज कॉलोनी मार्ग पर कूड़े का अंबार, दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान | Massive garbage dump

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब एक्साइज कॉलोनी मार्ग पर कूड़े का अंबार, दुर्गंध और गंदगी से लोगों को भारी परेशानी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक्साइज कॉलोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले दो-तीन दिनों से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे फैली दुर्गंध और गंदगी के कारण कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और गंदे वातावरण ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जमा कूड़ा न केवल आवाजाही में बाधा बन रहा है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं। कूड़े के ढेर से दुर्गंध और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास के घरों और राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग के ठेकेदार की ओर से समय पर कूड़ा उठान नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि जल्द ही कूड़ा नहीं हटाया गया तो मच्छर और अन्य रोग फैलाने वाले कीड़े पनप सकते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।

लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि कूड़े को तुरंत हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

🔴 ये भी पढ़ें :

👉 Today Horoscope in Hindi | आज के राशिफल में जानें 12 राशियों में किसको मिलेगी Big Success

👉 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं और गतिविधियों की नीतियों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.