Home योजनाएं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 जनवरी को उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न, बैठक लिए गए Big Decisions

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 जनवरी को उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न, बैठक लिए गए Big Decisions

by Dainik Janvarta
0 comment

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नाहन (सिरमौर), 24 जनवरी।
जिला सिरमौर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। यह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय नाहन में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस तथा सड़क सुरक्षा क्लब के अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड तथा नाहन शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस और समन्वित कदम उठाए जाएं।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पांवटा साहिब क्षेत्र में स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि बांगरण चौक से पुरुवाला, बातापुल से विश्वकर्मा चौक तथा विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट मार्ग पर खनन से जुड़े भारी वाहन केवल रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक ही संचालित किए जाएं। इस निर्णय को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से आवश्यक बताया गया।

🔴 Also Read :

👉 सिरमौर पुलिस ने 1 उज़्बेकिस्तान की महिला को बिना वैध दस्तावेज़ों के किया गिरफ्तार | Big Action

👉 केंद्र सरकार की विकास एवं अन्य योजनाएं और विकासात्मक कार्यों का विवरण

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पैराफिट और क्रैश बैरियर शीघ्र लगाए जाएं। नाहन शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शहर में आठ पार्किंग स्थल क्रियाशील हैं और नगर पालिका यह सुनिश्चित करे कि पार्किंग शुल्क की जानकारी फ्लैक्स बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नाहन शहर में सब्जी और फूड स्ट्रीट वेंडरों के लिए अलग से स्थल चिन्हित किए जाएंगे, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं परिवहन विभाग को टैक्सी और ई-रिक्शा ऑपरेटरों के लिए समर्पित पार्किंग स्थल शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने पांवटा से कालाअंब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित स्कूलों के समीप विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता जताई और संबंधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को रंबल स्ट्रिप और आवश्यक साइनएज शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नाहन शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं के साथ-साथ चौगान मैदान के सौंदर्यकरण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आलोक जनवेजा, सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.