Table of Contents
25 जनवरी को कालाअंब क्षेत्र में रहेगा पॉवर कट, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब में कल यानी रविवार को पॉवर कट रहेगा। विद्युत लाइनों के प्रस्तावित रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने दी पॉवर कट की जानकारी
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कालाअंब महेश चौधरी ने बताया कि 132/33/11केवी सब-स्टेशन कालाअंब (जोहड़ों), 132केवी गिरी-कालाअंब और 132केवी अंधेरी-कालाअंब लाइनों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन किया जा रहा है। यह शटडाउन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
पॉवर कट से ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों एवं गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खेरी, जोहड़ों, भंडारी वाला, नागल-सुकेती , खारा-खारी, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, ढाकावाला, बांका बाड़ा, कौलावाला भूड़, जंगला भूड़ और नेरो-कोटड़ी शामिल हैं।
जनता से सहयोग की अपील
विद्युत विभाग ने आम जनता व उद्योग प्रबंधन से सहयोग की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।
🔴 Also Read :
👉 69th School National Handball Games: सिरमौर की स्नेहा का तीसरी बार नेशनल में चयन | बड़ी उपलब्धि
