Home खेल 69th School National Handball Games: सिरमौर की स्नेहा का तीसरी बार नेशनल में चयन | Amazing Achievement

69th School National Handball Games: सिरमौर की स्नेहा का तीसरी बार नेशनल में चयन | Amazing Achievement

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर की स्नेहा का 69th School National Handball Games के लिए चयन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की पंचायत कोटड़ी व्यास की होनहार खिलाड़ी स्नेहा का चयन 69th School National Handball Games के लिए हुआ है। स्नेहा ने लगातार तीसरे वर्ष हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 हैंडबॉल टीम में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 5 फरवरी तक घुमारवीं (बिलासपुर), हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी। स्नेहा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर टीम की कप्तानी की और टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके आधार पर उनका नेशनल स्तर के लिए चयन हुआ।

स्नेहा वर्तमान में मोरसिंघी में चल रहे नेशनल कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं, जो 31 जनवरी तक चलेगा। +2 कक्षा की छात्रा स्नेहा एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके चयन से न केवल कोटड़ी व्यास पंचायत बल्कि पूरे जिला सिरमौर में खुशी की लहर है।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, बीडीसी सदस्य शशिबाला, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों सहित विद्यालय स्टाफ ने स्नेहा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को उम्मीद है कि स्नेहा और हिमाचल प्रदेश की टीम नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन करेगी।

🔴 Also Read :

👉 कालाअंब में बारिश से बदला मौसम, किसानों को राहत, बिजली बोर्ड को 20 लाख का नुकसान | Big Rain Impact

👉 हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा सेवा से जुड़े मामले, योजनाएं और अन्य विवरण!!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.