Home राज्य कालाअंब में बारिश से बदला मौसम, किसानों को राहत, बिजली बोर्ड को 20 लाख का नुकसान | Big Rain Impact

कालाअंब में बारिश से बदला मौसम, किसानों को राहत, बिजली बोर्ड को 20 लाख का नुकसान | Big Rain Impact

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों को राहत, जनजीवन रहा प्रभावित

कालाअंब (सिरमौर)। वीरवार मध्यरात्रि से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहा। इस बारिश ने जहां लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसानों को बड़ी राहत दी है, वहीं आम जनजीवन पर इसका असर भी साफ दिखाई दिया। बीते एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन कालाअंब में बारिश ने मौसम को एकदम ठंडा कर दिया है।

शुक्रवार सुबह क्षेत्र का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर फिर से बढ़ गया। लगातार हो रही कालाअंब में बारिश और तेज हवाओं के चलते कामकाजी लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को बारिश और अंधड़ के बीच घरों से निकलना पड़ा, जिसके कारण कई कर्मचारी तय समय से देरी से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे।

वहीं, बारिश के कारण कच्चे रास्तों पर कीचड़ जमा हो गया, जिससे फिसलन बढ़ गई। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन से चार महीनों से क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बने हुए थे। ऐसे में सर्दी की इस पहली कालाअंब में बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कालाअंब में बारिश से गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जो आने वाले समय में उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगी। किसानों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

हालांकि, तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी खबरें हैं। ग्राम पंचायत कालाअंब की प्रधान रेखा चौधरी ने बताया कि वीरवार मध्यरात्रि से लगातार कालाअंब में बारिश हो रही है, लेकिन फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में अंधड़ से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

उधर, विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि कालाअंब में बारिश और अंधड़ के कारण विभाग को करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कई क्षेत्रों में बिजली की लाइनें टूट गईं और विद्युत पोल गिर गए। खराब मौसम के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य लगातार जारी है।

🔴 ये भी पढ़ें :

👉 कालाअंब चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं रुचिरा पेपर्स के एमडी उमेश गर्ग का निधन, उद्योग जगत में शोक

👉 Himachal Pradesh Election Commission की समस्त जानकारी व विवरण!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.