Table of Contents
सोलन में दर्दनाक हादसा: दूध देने जा रही किशोरी की चट्टान गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम
सोलन। शुक्रवार को सोलन में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कोरो कैंथड़ी पंचायत के गांव गोल में बारिश के दौरान गांव में दूध देने जा रही 15 वर्षीय किशोरी की पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सोलन में दर्दनाक हादसा सुबह 10:00 बजे हुआ
मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी हिमानी अपनी बहन रेणु के साथ घर से दूध लेकर गांव की ओर जा रही थी। दोनों बहनें एक-दूसरे से कुछ दूरी पर चल रही थीं। सुबह करीब 10 बजे, जब वे घर से लगभग एक किलोमीटर आगे पहुंचीं, तभी अचानक पहाड़ी से एक भारी चट्टान नीचे आ गिरी। हिमानी इसकी चपेट में आ गई और चट्टान के नीचे दब गई, जबकि उसकी बहन बाल-बाल बच गई।
हादसे के बाद बहन ने ग्रामीणों को दी सूचना
घटना के बाद रेणु घबराकर पास के एक घर में पहुंची और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत चट्टान हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हिमानी की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमएमयू अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सोलन में दर्दनाक हादसा परिवार को दे गया जख्म
बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता दुनी चंद पेशे से पिकअप चालक हैं और हादसे के समय वह शिमला की ओर सामान लेकर गए हुए थे। बेटी की अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
🔴 Also Read :
👉 जिला सिरमौर में सड़क हादसों के दो मामले, 03 लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किए मामले
👉 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं, नीतियों और सेवाओं के बारे में जानकारी यहां उपलब्ध है!
उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की औपचारिक जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव गोल समेत आसपास के इलाकों में मातम का माहौल बना हुआ है।
