Home शिक्षा सिरमौर: त्रिलोकपुर स्कूल के छात्रों का व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण, 2 संस्थानों का किया दौरा | Amazing Educational Tour

सिरमौर: त्रिलोकपुर स्कूल के छात्रों का व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण, 2 संस्थानों का किया दौरा | Amazing Educational Tour

by Dainik Janvarta
0 comment

व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण के अंतर्गत त्रिलोकपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया दो संस्थानों का भ्रमण

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के हेल्थ केयर एवं रिटेल विषय से जुड़े 39 विद्यार्थियों ने वीरवार को व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा एवं व्यवसायिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

इस व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण के दौरान हेल्थ केयर विषय के विद्यार्थियों ने साईं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल नाहन का दौरा किया। यहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को मरीजों की देखभाल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों के उपयोग तथा स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए, जिससे व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण का उद्देश्य सफल रहा।

🔴 ये भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार की दो टूक चेतावनी | 1 Big Warning | परफॉर्मेंस नहीं तो हटेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

🔴 ये भी पढ़ें : पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!

वहीं रिटेल विषय के विद्यार्थियों ने नाहन शहर स्थित एक व्यवसायिक संस्थान का भ्रमण किया। इस व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण के दौरान उन्हें उत्पाद प्रबंधन, ग्राहक सेवा, बिक्री प्रक्रिया और आधुनिक रिटेल प्रणाली की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने रिटेल व्यवसाय की कार्यप्रणाली को समझते हुए अपने सवाल भी पूछे, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा।

इस भ्रमण के दौरान विद्यालय की अध्यापिका निधि और कमलेश रानी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं और पूरे कार्यक्रम की निगरानी की। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर एवं एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज ने बताया कि इस प्रकार का व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इससे विद्यार्थियों को विषय से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान, अनुभव और भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.