Home क्राइम सिरमौर पुलिस का अवैध खनन पर Big Action: अवैध खनन में शामिल 39 वाहन जब्त

सिरमौर पुलिस का अवैध खनन पर Big Action: अवैध खनन में शामिल 39 वाहन जब्त

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त 39 वाहन जब्त

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशों पर अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 39 वाहनों को जब्त व डिटेन किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर, डंपर और ट्राला शामिल हैं, जो अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। यह कार्रवाई खनन अधिनियम व मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई है।

🔴 Also Read : कालाअंब में पुलिस का Big & Strong Action, 7.06 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अभियान के दौरान पांवटा साहिब थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 19 वाहन पकड़े गए। वहीं, नाहन थाना क्षेत्र से 7, माजरा से 3, राजगढ़ से 1, पुरुवाला से 4, कालाअंब से 1, रेनुकाजी से 2 और पच्छाद थाना क्षेत्र से 2 वाहन जब्त किए गए हैं।

जिला सिरमौर पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 Also Read : मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम)

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं खनन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.