Home राज्य नाहन में खाद्य सुरक्षा विभाग का Big Action | मांस व अन्य खाद्य पदार्थों के 15 नमूने जांच को भेजे

नाहन में खाद्य सुरक्षा विभाग का Big Action | मांस व अन्य खाद्य पदार्थों के 15 नमूने जांच को भेजे

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, मांस व अन्य खाद्य पदार्थों के 15 नमूने लिए

नाहन (सिरमौर)। आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा कार्यालय नाहन द्वारा नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका ने 14 जनवरी को नाहन क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

ये भी पढ़ें : नाहन में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर Strict Action, एसडीएम राजीव सांख्यान ने किया Inspection

अभियान के दौरान गोविंदगढ़ मोहल्ला, नाहन से कुल छह नमूने लिए गए, जिनमें मीट, मटन, मछली और चिकन शामिल हैं। वहीं दोसड़का, शिमला रोड क्षेत्र से पनीर, बेसन, खाद्य तेल, बिस्कुट और साबुत धनिया सहित पाँच खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त चार सर्वेक्षण नमूने खाद्य रंगों के भी लिए गए।

ये भी पढ़ें : पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र में खाद्य गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाती है। नाहन क्षेत्र से लिए गए सभी खाद्य नमूनों की जांच खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कंडाघाट, जिला सोलन में की जाती है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि गलत लेबलिंग से जुड़े मामलों को दीवानी प्रकरण के रूप में अपर जिला दंडाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है, जबकि असुरक्षित खाद्य पदार्थ पाए जाने पर संबंधित मामलों को न्यायिक न्यायालय में भेजा जाता है।

विभाग का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू कर आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके लिए भविष्य में भी निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.