जिला सिरमौर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने एक व्यक्ति के घर से अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Also Read : Himachal Pradesh Election Commission की समस्त जानकारी व विवरण!
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपूरघाट निवासी निरमल सिंह, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया।
Also Read : हिमाचल: सरकारी स्नेक वेनम एंटी सीरम का सैंपल फेल, CDL कसौली रिपोर्ट | Big Update
कार्रवाई के बाद आरोपी को नोटिस पर पाबंद कर रिहा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अवैध शराब के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
