Home शिक्षा HPBOSE Board Exam 2026: 2384 परीक्षा केंद्र स्थापित, सामूहिक नकल पर केंद्र होंगे रद्द | Big Update

HPBOSE Board Exam 2026: 2384 परीक्षा केंद्र स्थापित, सामूहिक नकल पर केंद्र होंगे रद्द | Big Update

by Dainik Janvarta
0 comment

HPBOSE: 10वीं–12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए 2384 परीक्षा केंद्र तय

सामूहिक नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई

धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मार्च माह में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में कुल 2,384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल या अनुचित गतिविधि पाई गई, तो उस केंद्र को अस्थायी या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।

HPBOSE की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है, वहीं सभी परीक्षा केंद्रों को भी अधिसूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव 2026: हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव, तैयारियां तेज | Big Update

कांगड़ा में सबसे अधिक, लाहौल-स्पीति में सबसे कम केंद्र

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 511 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि लाहौल-स्पीति जिले में केवल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मंडी, शिमला और चंबा जैसे बड़े जिलों में भी बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

परीक्षा केंद्र संचालकों को सख्त निर्देश

HPBOSE ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित हों। यदि परीक्षा के दौरान नकल करवाने, छात्रों को उकसाने या कर्मचारियों की संलिप्तता का कोई मामला सामने आता है, तो संबंधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। आवश्यकता पड़ने पर फुटेज HPBOSE के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

Also read : उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी और अन्य संसाधनों का पूर्ण विवरण!

जिलेवार परीक्षा केंद्रों की संख्या

मार्च 2026 में होने वाली HPBOSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिलों में परीक्षा केंद्र इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—
बिलासपुर: 133
ऊना: 166
सोलन: 174
सिरमौर: 164
शिमला: 265
मंडी: 395
लाहौल-स्पीति: 16
कुल्लू: 136
किन्नौर: 32
कांगड़ा: 511
हमीरपुर: 164
चंबा: 228

पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े परीक्षा केंद्र

HPBOSE के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ाई गई है, ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.