चिंतपूर्णी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
ऊना। अंब–चिंतपूर्णी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा का चयन राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के साथ सोनिया शर्मा राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अंब–चिंतपूर्णी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नारी चौबे में कार्यरत सोनिया शर्मा महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी हुई हैं और लंबे समय से बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही हैं। उनके समर्पण, कार्यकुशलता और अनुशासन को देखते हुए विभाग ने उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चुना है।
ये भी पढ़ें : चंबा में Serious Road Accident: नाले में गिरते ही पिकअप बनी आग का गोला, 02 घायल
सोनिया शर्मा का यह चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे अंब क्षेत्र और ऊना जिले के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में इस खबर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोनिया शर्मा का कार्य अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी भागीदारी से राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की सकारात्मक छवि प्रस्तुत होगी।
ये भी पढ़ें : पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सहयोगी कर्मचारियों ने सोनिया शर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
