Home क्राइम पुरुवाला में मादक पदार्थ के साथ 01 युवक गिरफ्तार | Strong Action By Sirmaur Police

पुरुवाला में मादक पदार्थ के साथ 01 युवक गिरफ्तार | Strong Action By Sirmaur Police

by Dainik Janvarta
0 comment

पुरुवाला में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार | मामला दर्ज, कार्रवाई शुरु

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार उर्फ पंकू पुत्र स्व0 श्री सुरेन्द्र सिंह, निवासी गांव टिम्बी अशयाड़ी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान पंकज कुमार के कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद हुआ। साथ ही, उसके पास से नशीले पदार्थ के प्रयोग में इस्तेमाल किए गए फॉयल पेपर भी पुलिस ने जब्त किए।

Also Read : मनाली में चिट्टा तस्करी पर Big Action | इस साल की सबसे बड़ी खेप बरामद, 303 ग्राम चिट्टे सहित दंपत्ति गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ धारा 21, ND&PS Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत से पुलिस हिरासत में रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थ रखने या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.