Home हादसा सोलन के शमलेच में 01 कामगार की संदिग्ध हालात में मौत | Very Sad News | जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच में 01 कामगार की संदिग्ध हालात में मौत | Very Sad News | जांच में जुटी पुलिस

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना के कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में सोलन में मौत

सोलन। शमलेच क्षेत्र में एक औद्योगिक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना सदर को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में लाया गया है, जिसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीरज शर्मा पुत्र बीरू राम शर्मा निवासी गांव मेहतपुर, आरटीओ बैरियर के समीप, जिला ऊना के रूप में हुई है। वह सोलन स्थित तपन इंडस्ट्रीज में कार्यरत था।

Also Read : मनाली में चिट्टा तस्करी पर Big Action | इस साल की सबसे बड़ी खेप बरामद, 303 ग्राम चिट्टे सहित दंपत्ति गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि नीरज शर्मा सुबह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इस दौरान उसने सहकर्मियों को अपनी तबीयत ठीक न होने की बात कही। कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आ गया, जिसके बाद साथी कर्मचारी उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.