सिरमौर पुलिस ने एक व्यक्ति से 210 नशीले कैप्सुल किए बरामद
पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सन्नी सिंह पुत्र उमेश कुमार, निवासी गांव नुरपुर, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
Also Read : सिरमौर में 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित | Big Update | बैसाखी व श्रीरेणुका जी मेले की बदली तारीखें
पुलिस टीम ने ये कार्रवाई गश्त के दौरान भुंगरनी सिंचाई नहर के पास की, जहां आरोपी के कब्जे से 210 नशीले कैप्सुल बरामद किए गए। आरोपी को इस मामले में नोटिस पर पाबंद किया गया है। बहरहाल, पुलिस थाना पुरुवाला में ND&PS एक्ट में मामला दर्ज करके आगामी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में नशा माफिया के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। किसी को भी अवैध गतिविधियों के लिए बख्शा नहीं जाएगा।
