Home हादसा सिरमौर बस हादसा: उत्तराखंड रोडवेज की बस पहाड़ी से टकराई, सभी 30 यात्री safe

सिरमौर बस हादसा: उत्तराखंड रोडवेज की बस पहाड़ी से टकराई, सभी 30 यात्री safe

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर बस हादसा: रूखड़ी में पहाड़ी से टकराई उत्तराखंड रोडवेज की बस

नाहन (सिरमौर बस हादसा)। जिला सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर रूखड़ी के समीप बुधवार शाम उत्तराखंड रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चंडीगढ़ से देहरादून की ओर जा रही थी और उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे देहरादून डिपो की ग्रामीण बस रूखड़ी के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि उसी समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Also Read : HP यूनिवर्सिटी शोध का बड़ा खुलासा, हिमाचल की 75% ग्राम पंचायतें विकास की मुख्यधारा से बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार बस मोड़ पार करने के बाद अचानक एक ही दिशा में खिंचने लगी। यात्रियों का कहना है कि संभवतः बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया था, जिसके चलते चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस के आगे के टायर एक ओर ही रह गए और वाहन सीधे पहाड़ी से टकरा गया।

टक्कर के बाद बस को जोरदार झटका लगा, जिससे कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया और उन्होंने अन्य वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर यात्रा जारी रखी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क के किनारे पहाड़ी न होती और बस गहरी खाई की ओर चली जाती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। फिलहाल मामले की औपचारिक पुष्टि और जांच का इंतजार किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.