Table of Contents
Mandi Bus Accident में एक महिला की मौत, 4 लोग घायल
मंडी। Mandi Bus Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पांगना क्षेत्र के तहत चरखड़ी में सोमवार को सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं।
Also Read : Solan Fire News: अर्की में भीषण अग्निकांड, 07 साल के बच्चे की मौत | Big Tragedy
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बस में पांच लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हुए। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। हादसा क्यों और कैसे हुआ इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
Mandi Bus Accident: पुलिस कर रही दुर्घटना की जांच
सुंदरनगर उपमंडल के डीएसपी भारत भूषण ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है।
Mandi Bus Accident पर नेताओं ने व्यक्त की संवेदनायें
उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंडी की सांसद कँगना रनौत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा ने बस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतक महिला के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनायें व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने कामना करते हुए जिला प्रशासन से घायलों की हर संभव सहायता करने का आग्रह किया है।
