Table of Contents
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे के मद्देनजर घटना स्थल का किया दौरा
उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उनके साथ रहे मौजूद
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर बस हादसा होने के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाहन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। इसके उपरांत उन्होंने देर रात घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की जांच के आदेश
उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों को जानने के लिए प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए है। दुर्घटनाग्रस्त निजी बस सोलन से कुपवि की ओर जा रही थी, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन और पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
उद्योगमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहे मौजूद
इस दौरान उनके साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, अतिरिक्त दंडाधिकारी एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उपमंडलाधिकारी सुनील कैथ, खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर उपस्थित रहे।
