Home आस्था जानें आज का दैनिक जनवार्ता राशिफल: 12 राशियों का शुभ – अशुभ समय, Big Success और Opportunity

जानें आज का दैनिक जनवार्ता राशिफल: 12 राशियों का शुभ – अशुभ समय, Big Success और Opportunity

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता राशिफल 10 जनवरी 2026 में जानें आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

कौन सी राशि को मिलेगा प्यार, किसका उन्नत होगा कारोबार

दैनिक जनवार्ता राशिफल में आज ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन रशि के गोचर में हैं।

दैनिक जनवार्ता राशिफल :

मेष राशि- आज बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। शत्रु थोड़ा सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार भी अच्छे रहेंगे। आपके लिए गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुकता पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा। बाकी आपकी परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य में ध्यान देना पड़ेगा। कुल मिलाकर थोड़ा मध्यम समय रहेगा क्योंकि आपके अष्टम भाव में चार-चार ग्रह बैठे हैं जिसमें लग्नेश और पंचमेश भी है और सूर्य भी हैं, मंगल भी है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

मिथुन राशि- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। आपके भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर अच्छा समय है। हरी वस्तु पास रखना उत्तम रहेगा।

कर्क राशि- आपके स्वास्थ्य में सुधार और शत्रु शमन योग बन रहा है। शत्रु शांत रहेंगे, लेकिन डिस्टर्बेंस बहुत रहेगा। व्यापार थोड़ा धीमा है लेकिन खराब नहीं है। लाल वस्तु पास रखना श्रेष्ठकर है।

यह भी पढ़ें : HP News: शिमला आईजीएमसी प्रकरण में बर्खास्त डॉ. राघव की बहाली के आदेश जारी, साथ में दी गई 1 Big Warning

दैनिक जनवार्ता राशिफल: 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार

सिंह राशि- आज धन का आगमन होगा, लेकिन मन परेशान रहेगा और कई प्रकार के मानसिक तौर उथल-पुथल रहेगी। जिस वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना हितकर होगा।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरतें पूरी होंगी। गृह क्लेश के बड़े संकेत मिल रहे हैं तो थोड़ा सा ध्यान रखना होगा। बाकी सब ठीक है, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा सेवा से जुड़े मामले, योजनाएं और अन्य विवरण!!

दैनिक जनवार्ता राशिफल

तुला राशि- आपको कारोबार-रोजगार में तरक्की मिलेंगी। अज्ञात भय और मन6 परेशान करेगा। खर्च की अधिकता बढ़ेगी, लेकिन व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें, शुभ फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आपकी आय के आज नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखने से सफलता मिलेंगी।

धनु राशि- व्यापार में बढ़ोतरी का योग बन रहा है आज। कोर्ट-कचहरी में भी विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, संतान पक्ष और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास अवश्य रखें।

दैनिक जनवार्ता राशिफल: 10 जनवरी 2026, शनिवार

मकर राशि- आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। यात्रा का योग भी बन रहा है, लेकिन मानसिक परेशानी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता से आज कर्ज की स्थिति बन सकती है, थोड़ा सावधान रहें। आपका समय मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- सावधान! आज चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आय और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। हरी वस्तु पास रखने से स्थिति संभल सकती है, उपाय के तौर पर हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आज जीवनसाथी का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। व्यापार-रोजगार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी की पूजा करने से विशेष शुभ होगा।

नोट -: दैनिक जनवार्ता राशिफल आपका केवल मार्गदर्शन करता है। विस्तृत जानकारी, शुभ-अशुभ समय, उपाय और ग्रह शांति के लिए किसी ज्योतिषचार्य से संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.