पुलिस थाना पांवटा साहिब में चिट्टा/समैक का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्टा/समैक से जुड़ा एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीरखान उर्फ अमित पुत्र श्री राणा निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.) को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8.17 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा बोर्ड की किताबों के दाम Increased | 4th से 6th क्लास की पढ़ाई हुई महंगी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिनांक 04-01-2026 को धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस थाना पांवटा साहिब द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के साथ इस नशा तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
