Home राज्यहिमाचल प्रदेश घर देर से आने पर हुई कहासुनी, चंबा में 20 वर्षीय युवक ने पुल से कूदकर कर ली आत्महत्या

घर देर से आने पर हुई कहासुनी, चंबा में 20 वर्षीय युवक ने पुल से कूदकर कर ली आत्महत्या

by Dainik Janvarta
0 comment

चंबा में युवक की मौत, आत्महत्या का मामला दर्ज

चंबा : शहर के जनसाली मोहल्ले में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय युवक ने बुधवार देर रात साल खड्ड पर बने पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस को दिए गए बयान में मृतक की मां सेतु देवी ने बताया कि उनका बेटा सौरव देर शाम घर लौटा था। बिजली का मीटर खराब होने के कारण घर में अंधेरा था। उन्होंने बेटे को भविष्य में घर आने में देरी न करने की बात कही, जिस पर वह नाराज हो गया और घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद उसके आत्महत्या करने का पता चला, जब उसने पुल से साल खड्ड में छलांग लगा दी।

Also Read : नाहन में अवैध शराब बरामद, बस स्टैंड के पास 12 बोतल देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल से गुजर रहे लोगों ने युवक को खड्ड में कूदते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पूरी रात साल खड्ड से लेकर रावी नदी तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह युवक का शव खड्ड से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुल से कूदकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक सौरव परिवार में सबसे छोटा था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। पिता इंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। कुछ महीने पहले ही सौरव सरोल स्थित एक निजी दुकान में काम पर लगा था। पुलिस का कहना है कि उक्त आत्महत्या का मामला गंभीर है और इसके कारणों की गहन जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.