Home आस्था नववर्ष पर त्रिलोकपुर में Big Crowd Of Devotee’s | 15 हजार ने माता बालासुंदरी के किए दर्शन

नववर्ष पर त्रिलोकपुर में Big Crowd Of Devotee’s | 15 हजार ने माता बालासुंदरी के किए दर्शन

by Dainik Janvarta
0 comment

नववर्ष पर त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में नववर्ष के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वीरवार को हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी मंदिर में माथा टेककर नववर्ष की मंगलकामनाएं कीं। मौसम की नजाकत के कारण सुबह करीब 10 बजे तक त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन इसके बाद दिन चढ़ने के साथ-साथ भीड़ लगातार बढ़ती चली गई।

देर शाम तक त्रिलोकपुर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दर्शन किए। नववर्ष के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला और भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Also Read : सिरमौर की मेघा सिंह कंवर बनीं HPAS टॉपर, गिरिपार की बेटी की Big Achievement | 1st Position

इस अवसर पर जिला उपायुक्त एवं मंदिर न्यास की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा स्वयं त्रिलोकपुर पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम नाहन राजीव संख्यान भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा त्रिलोकपुर में सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

उधर हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब स्थित टोल टैक्स बैरियर पर भी नववर्ष के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन त्रिलोकपुर की ओर जा रहे थे।

Also Read : माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का इतिहास और महत्व

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास समिति के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला सहित औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे और माता के दर्शन किए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.