Home खेल शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स 2025-26 अवार्ड | Big Honour Achievement

शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स 2025-26 अवार्ड | Big Honour Achievement

by Dainik Janvarta
0 comment

डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स से सम्मानित हुए शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विकासखंड के अंतर्गत कोटड़ी ब्यास निवासी शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, खेल जगत को नई दिशा और सकारात्मक दृष्टि प्रदान करने के लिए वर्ष 2025–26 के डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डिवाइन विजडम परिवार द्वारा प्रदान किया गया।

धर्मेंद्र चौधरी ने अपने समर्पित कार्यकाल में खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। वे न केवल बच्चों और खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं, बल्कि उन्हें सरकारी सेवाओं में भविष्य निर्माण के लिए भी निरंतर मार्गदर्शन देते आए हैं। नैतिक मूल्यों का विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर उत्साहवर्धन उनकी शिक्षण शैली की प्रमुख विशेषताएं रही हैं।

Also Read : कालाअंब के 12 सरकारी स्कूलों में रीडिंग चैंपियन गतिविधि का आयोजन | विजेताओं को किया सम्मानित

खेल शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। धर्मेंद्र चौधरी एक्सपोज़र विजिट के तहत पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सिंगापुर जाने वाले शारीरिक शिक्षक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जर्नल में दो शोध पत्र (पेपर) भी प्रकाशित किए हैं। अब तक वे तीन विद्यालयों में सेवाएं देते हुए 200 से अधिक ट्रॉफियां अपने मार्गदर्शन में दिला चुके हैं, जो उनकी सफलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Also Read : हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा सेवा से जुड़े मामले, योजनाएं और अन्य विवरण!!

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डिवाइन विजडम परिवार ने उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने पर धर्मेंद्र चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यार्थियों, सहयोगियों और डिवाइन विजडम परिवार को देते हुए आभार व्यक्त किया।

यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि खेलों के माध्यम से शिक्षा और चरित्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे उनके सतत कार्यों को भी रेखांकित करता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.