Home राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी का 4 दिन का अलर्ट, रोहतांग में नए साल के जश्न की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी का 4 दिन का अलर्ट, रोहतांग में नए साल के जश्न की तैयारी

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश में आज से चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

पर्यटकों के लिए खुशखबरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोहतांग, शिंकुला दर्रा और लाहौल की चंद्रा घाटी में हाल ही में बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी का दौर 30 दिसंबर से शुरू होकर 2 जनवरी तक जारी रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मध्य और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: गेहूं-जौ बीमा की तारीख बढ़ी, 15 जनवरी 2026 तक मौका

31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी तेज हो सकती है। नए साल की शुरुआत ठंडे मौसम और खराब मौसम की परिस्थितियों के साथ होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सोमवार को कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं शिमला सहित कई इलाकों में दोपहर बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई।

Also Read : RRB ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां click करें

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। ताबो में माइनस 6.7, कुकुमसेरी में माइनस 4.2 और कल्पा में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बर्फबारी के कारण जहां स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रोहतांग में बर्फ के बीच मनाएंगे नया साल

पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर यह है कि समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो पर्यटक हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी के बीच रोहतांग में नए साल का जश्न मना सकेंगे। प्रशासन ने रोहतांग जाने के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.