Sirmaur News: कालाअंब में नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, SIU ने दो तस्करों को दबोचा
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए गठित विशेष जांच इकाई (SIU) ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त थे।
SIU टीम ने कालाअंब–दोसड़का–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर काली माता मंदिर के पीछे खड़ी एक ऑल्टो कार (नंबर HR 51AB 8735) को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 10 स्ट्रिप्स में कुल 80 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और 201 खुले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया में हड़कंप मच गया है।
Also Read : पांवटा साहिब में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का Power Action, 4.79 ग्राम हेरोईन/चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों तरुण कुमार पुत्र पाल सिंह, निवासी मोगीनंद तहसील नाहन जिला सिरमौर तथा नैतिक श्रीवास्तव पुत्र विपिन श्रीवास्तव, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मोगीनंद को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान नशा माफिया से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लायरों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : हिमाचल प्रदेश पुलिस की समस्त जानकारी यहां उपलब्ध है!
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशा माफिया को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
