Home क्राइम पांवटा साहिब में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का Power Action, 4.79 ग्राम हेरोईन/चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का Power Action, 4.79 ग्राम हेरोईन/चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

बातापुल चौक के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर पांवटा साहिब पुलिस की कार्रवाई

ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गश्त के दौरान पुलिस टीम जब बातापुल चौक के पास मौजूद थी, उसी समय पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि साबर अली पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी भगवानपुर डा. पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब, के पास भारी मात्रा में स्मैक/हेरोईन मौजूद है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पांवटा साहिब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 4.79 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Also Read : कालाअंब में आरएसएस का विशाल हिन्दू सम्मेलन, समाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

इस संबंध में आरोपी साबर अली के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी नशे की तस्करी के नेटवर्क से किस तरह जुड़ा हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांवटा साहिब पुलिस भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.