Home राज्यहिमाचल प्रदेश कालाअंब में आरएसएस का विशाल हिन्दू सम्मेलन, समाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

कालाअंब में आरएसएस का विशाल हिन्दू सम्मेलन, समाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

by Dainik Janvarta
0 comment

हिन्दू सम्मेलन में प्रान्त प्रचारक संजय कुमार बोले— संगठित समाज के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।

इस हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रान्त प्रचारक संजय कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाए बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भावना के साथ सामाजिक कार्यों में आगे आएं। संजय कुमार ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कारों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Also Read : कालाअंब में बस-कंटेनर टक्कर, बड़ा हादसा टला | एनएच-07 पर पार्किंग बनी वजह

सम्मेलन में वक्ता शिखा और राहुल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिखा ने सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सशक्त परिवार ही सशक्त समाज की नींव होते हैं। वहीं राहुल ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू सम्मेलन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाजहित में संचालित सेवा कार्यों, सामाजिक अभियानों और आपदा राहत गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य किसी भी वर्ग विशेष का विरोध नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट कर राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज में एकता, संस्कार तथा सेवा भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित करने का संदेश दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.