Table of Contents
सिरमौर पुलिस ने स्मैक और अवैध शराब बरामद कर की कार्रवाई
पांवटा साहिब में स्मैक/हेरोइन बरामदगी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर की स्पेशल डिटेक्शन टीम, सब डिवीज़न पांवटा साहिब गश्त के दौरान विश्वकर्मा चौक के पास मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेखा पत्नी साहिल, निवासी मकान न0 78, वार्ड न0 7, वाल्मीकि बस्ती पांवटा साहिब, और अमन पुत्र श्री विजय कुमार, निवासी वार्ड न0 7 वालमिकी बस्ती, MC पार्किंग पांवटा साहिब के बेसमेंट में स्मैक/हेरोइन का सेवन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और MC पार्किंग बेसमेंट के मेन हॉल के अंदर एक कमरे में तलाशी के दौरान रेखा और अमन के कब्जे से कुल 6.56 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए और पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें दिनांक 27/12/25 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 30/12/25 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Also Read : बद्दी के लोधी माजरा में Big Tragedy | 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुरुवाला में 6 लीटर अवैध शराब बरामद
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम गश्त के दौरान राजेश कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी वार्ड नंबर 10 और 26 तहसील एवं जिला सपल, बिहार, हाल निवासी पहाड़ी कॉलोनी कुंजा, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब बरामद करने में सफल रही। इसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और अन्वेषण जारी है।
पच्छाद में अवैध शराब बरामद
पुलिस थाना पच्छाद की टीम गश्त के दौरान वासनी में मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरिंद्र दत्त, निवासी गांव धार घाट, डा0 वासनी, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के कब्जे से 3 लीटर अवैध शराब बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।
तीनों मामलों की पुष्टि एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने की है।
