गिरिपुल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, 1.48 ग्राम हेरोईन/चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
राजगढ़ (सिरमौर)। रविवार को Detection Cell पुलिस उप-मंडल राजगढ़, जिला सिरमौर की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस चौकी यशवंतनगर के अंतर्गत गिरिपुल के पास नाके पर सोलन की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया।
जांच के दौरान पिकअप वाहन नंबर HP-16A-3159 को चेक किया गया, जिसमें फल-सब्ज़ी लदी हुई पाई गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अंकुश, निवासी वार्ड नंबर-01, DAV स्कूल के पास, राजगढ़ बताया, जबकि कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश कुमार, निवासी गांव कोटी मावगा, डाकघर व तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर बताया।
Also Read : पांवटा साहिब में SIU नाहन का Big Action, 1.426 किलो भुक्की के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1.48 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद की गई। हेरोईन/चिट्टा की बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हेरोईन/चिट्टा से जुड़े इस मामले में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोईन/चिट्टा कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और हेरोईन/चिट्टा जैसे घातक नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
