पांवटा साहिब में भुक्की तस्करी का भंडाफोड़, SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रविवार को SIU नाहन, जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान बद्रीपुर चौक, पांवटा साहिब में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी टायर पंचर की दुकान की आड़ में भुक्की बेचने का अवैध धंधा कर रहा है।
सूचना के अनुसार आरोपी की पहचान इमरान खान पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हमीद, निवासी गांव डकरानी, डाकघर व तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई, जिसकी विश्वकर्मा चौक से बस स्टैंड के पास टायर पंचर की दुकान है। आरोपी काफी समय से पांवटा साहिब क्षेत्र में अपनी दुकान से भुक्की की तस्करी कर रहा था।
Also Read : हिमाचल में शीतलहर का कहर: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा
सूचना को गंभीरता से लेते हुए SIU नाहन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 426 ग्राम भुक्की बरामद की। भुक्की की इस बड़ी खेप की बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 22/12/25 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दिनांक 24/12/25 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Also Read : हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जानकारी और सेवाओं के लिए
पुलिस का कहना है कि मामले में भुक्की की सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल प्रकरण में आगामी अन्वेषण जारी है। SIU नाहन द्वारा की गई इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
