Home क्राइम राजगढ़ में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान से भुक्की और चरस बरामद

राजगढ़ में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान से भुक्की और चरस बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

गुप्त सूचना पर छापेमारी, आरोपी विकास राणा गिरफ्तार

अदालत ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया

राजगढ़ (सिरमौर)। नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना राजगढ़ की टीम गश्त के दौरान थी, तभी गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि विकास राणा पुत्र श्री नरेश कुमार, निवासी गांव राणाघाट, डाकघर शरगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर अपनी दुकान में मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की दुकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली, जिसमें आरोपी विकास राणा के कब्जे से 0.546 ग्राम भुक्की तथा 0.472 ग्राम चरस बरामद की गई। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में आरोपी की भूमिका मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी पाई गई है।

Also Read : BSF Constable (GD) Sports Quota Recruitment 2025: खिलाड़ियों के लिए 549 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

दौराने अन्वेषण आरोपी विकास राणा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिनांक 21 दिसंबर 2025 को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशा माफिया से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सिरमौर पुलिस का कहना है कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशा माफिया से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.