घना कोहरा: ऊना-नाहन सहित मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित
रेल व हवाई सेवाएं बाधित
शिमला। प्रदेश के मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों घना कोहरा लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। ऊना, नाहन, हमीरपुर और बिलासपुर सहित कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क यातायात पर सीधा असर पड़ा। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े, वहीं कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में लगातार घना कोहरा बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाने की घटनाएं बढ़ी हैं।
Also Read : कालाअंब स्कूल के बाहर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का Amazing Step, 02 जवान तैनात
घना कोहरा छाए रहने से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर भारत से ऊना पहुंचने वाली कई ट्रेनें लगातार तीसरे दिन देरी से पहुंचीं। हिमाचल एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, गांधीनगर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हवाई यातायात पर भी घना कोहरा भारी पड़ा। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। कम दृश्यता के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका, जिससे कई यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। हालांकि दोपहर के समय दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाली अन्य फ्लाइटें कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचीं।
सड़क यातायात पर भी घना कोहरा का असर साफ नजर आया। राष्ट्रीय राजमार्गों सहित संपर्क सड़कों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घना कोहरा होने की स्थिति में फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
