Home खेल मनीषा हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, चितौड़गढ़ में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

मनीषा हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, चितौड़गढ़ में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर की मनीषा हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

चितौड़गढ़ में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला के विकास खंड पोंटा साहिब की पंचायत कोटड़ी व्यास स्थित शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय की छात्रा मनीषा ने हैंडबॉल खेल में प्रदेश का नाम रोशन किया है। मनीषा हैंडबॉल में चयनित होकर 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर-14 गर्ल्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता जनवरी माह में राजस्थान के चितौड़गढ़ में आयोजित होगी।

उल्लेखनीय है कि मनीषा हैंडबॉल टीम की ओर से ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिला की कप्तान रहीं। उनके नेतृत्व और शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। मनीषा के उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया।

Also Read : ऊना: खाते में गलती से भेजे गए 5 लाख रुपये लेकर कामगार फरार | Big Scam

जानकारी के अनुसार मनीषा हैंडबॉल की तकनीकी दक्षता को और निखारने के लिए 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक मोरसिंगी, बिलासपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 5 से 10 जनवरी तक चितौड़गढ़ (राजस्थान) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह हिमाचल प्रदेश की ओर से मैदान में उतरेंगी।

मनीषा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता सर्वजीत कौर और दीप कुमार ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया है। स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने मनीषा के हैंडबॉल में राष्ट्रीय चयन पर शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुबीर तोमर, शिक्षकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि मनीषा शांत स्वभाव की, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से निरंतर अभ्यास का परिणाम आज मनीषा के हैंडबॉल में राष्ट्रीय चयन के रूप में सामने आया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.